CY न्यूज़

Sunday, 10 April 2022

कूड़ा स्थल बनाने के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन।

मेरठ 09 अप्रैल (CY न्यूज़) शास्त्री नगर एल ब्लॉक में नगर निगम द्वारा कूड़ा दान बनाने को लेकर लोगों ने विरोध कर दिया है। शनिवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। दो दिन से चल रहे काम को जनता ने भारी विरोध करते हुए रुकवाया। मौके पर पुलिस भी पहुंची। चंद कदमों की दूरी पर पूर्व मंत्री बीजेपी यशवंत सिंह की कोठी है। लगभग आधा दर्जन से ज्यादा हॉस्पिटल हैं। क्षेत्रवासियों में बहुत ही रोष है क्योंकि उनके घर के सामने कूड़ेदान बनाया जा रहा है। महिला और पुरुष सड़कों पर आ गए। वहां के कुछ लोग कुछ दिनों पहले जिला अधिकारी वह नगर आयुक्त से मिलकर भी प्रार्थना पत्र दे चुके है।रिहायशी इलाके में कूड़ेदान बनाने का महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया।



No comments:

Post a Comment