बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 07 अप्रैल (CY न्यूज़) उत्तर प्रदेश पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा उपेंद्र अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन ग्राउंड में सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थिति आर.टी.सी मेस, जिला मेस का निरीक्षण कर खाना खाकर चेक किया गया। बैरको, परिवहन शाखा, शस्त्रागार, आवासीय परिसर, पुलिस चिकित्सालय, पुलिस लाइन परिसर साफ-सफाई का अवलोकन किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



No comments:
Post a Comment