मेरठ 20 अप्रैल (CY न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी शहर विधानसभा द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम जादूगर बाग मंदिर गांधी आश्रम चौराहा मेरठ, जयदेवी नगर आंगनवाड़ी तथा अजंता कॉलोनी में सम्पन्न किया गया। जिसमें आँगनवाड़ी व आशा बहनो, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री नूपुर जौहरी, महानगर कोषाध्यक्ष रुचि गर्ग, महानगर कार्यकारिणी सदस्य अर्चना मित्तल, वार्ड 67 के पार्षद राकेश शर्मा, संजय सम्राट मंडल महामंत्री, नरेश शर्मा मंडल महामंत्री, जितेन्द्र शर्मा, रविंद्र कौशिक, रेखा शर्मा, महिला मोर्चा फूलबाग मण्डल अध्यक्ष हिमा गौड़ कौशिक, करूणा गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष, हेमलता शर्मा, विशाल, शुभम, महिला मोर्चा फूलबाग मण्डल मीडिया प्रभारी कल्पना सोलंकी व अन्य दायित्वधारी गण सम्मिलित रहे।



No comments:
Post a Comment