CY न्यूज़

Wednesday, 27 April 2022

गोवंशओ को मेरठ लोहिया नगर में किया अंतिम संस्कार।

मेरठ 26 अप्रैल (CY न्यूज़) लोहिया नगर में 3 गोवंशओ को जिंदा जला दिया गया जिसकी सूचना मिलते ही तान्या वर्मा जिलाध्यक्ष मेरठ गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति व समाजसेवी ने मौके पर अपने पदाधिकारियों को भेजा व गौ माताओं का अंतिम संस्कार कराया। व साथ ही साथ अन्य संगठनों व स्थानीय लोगों के साथ थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया। तान्या वर्मा का कहना है की हमारे मुख्यमंत्री गोवंश की सुरक्षा के लिए कितने प्रयास कर रहे हैं परंतु आज भी मेरठ में ऐसी घटिया मानसिकता के लोग ऐसे अपराध करने की हिम्मत रखते हैं। ऐसे कुकर्म करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिससे किसी और की ऐसी हरकत करने से पहले रूह कांप जाए।




No comments:

Post a Comment