मेरठ 14 अप्रैल (CY न्यूज़) ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था ने राधा रेजिडेंसी बिल्डिंग, सिद्धार्थ नगर, बोरीवली ईस्ट, मुंबई में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संस्था की मुंबई कोऑर्डिनेटर श्वेता कोठारी ने संचालित किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्था की मुंबई की टीम ने अनेकों पौधे लगाए तथा इसी के साथ साथ यह संदेश भी दिया कि वातावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है । श्वेता कोठारी ने कहा कि वृक्ष हमें प्राण वायु आक्सीजन प्रदान करते हैं और वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में मददगार होते हैं। इसलिए टीम मुंबई हर साल पौधे लगाती है और उनकी देखरेख भी करती है। इस अवसर पर निधि, देलज़ी, सुमित्रा एवं काजल ने पौधारोपण में प्रतिभाग किया।



No comments:
Post a Comment