मेरठ 16 अप्रैल (CY न्यूज़) यूनिवर्सल प्ले स्कूल में वेलकम पार्टी व नवरात्रों का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चे पीले परिधान में आए। प्रोग्राम का शुभारंभ चेयरमैन देवराज सिंह सोम व गीता सचदेवा ने मां सरस्वती की वंदना से शुभारंभ किया। साथ ही सभी बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम पर अपनी प्रस्तुतियां दी तथा चेयरमैन बबीता सिंह सोम ने बच्चों को नवरात्रों वैशाखी का महत्व बताया साथ ही प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह ने नए सत्र के बच्चों का वेलकम तिलक लगाकर किया। तथा स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता व गेम्स में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा बच्चों के भविष्य की मंगल कामना की। प्रोग्राम को सफल बनाने में स्कूल की सभी अध्यापिका का विशेष योगदान रहा। प्रोग्राम को सफल बनाने में परविंदर कौर, अनु लक्ष्मी, मनु, कीर्ति, रिशु, अलका, सारिका, नंदनी, शिवानी व बरखा आदि का योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment