मेरठ 26 अप्रैल (CY न्यूज़) बीती रात बहसूमा में सोमवार रात बहसूमा छोटा मवाना बाईपास पर स्थित एच.पी पेट्रोल पंप बदमाशों द्वारा लूटने से बच गया। पंप पर लगे सी.सी.टी.वी कैमरे देखकर बदमाश फरार हो गये। पेट्रोल पंप के कर्मचारी दीपक चौहान ने बताया कि सोमवार देर रात्रि मे चार बदमाश आए और पेट्रोल पंप पर पड़ा कीमती सामान लोहे के पाइप व लोहे के गाटर आदि उठाकर ले जाने लगे, बदमाशों की जैसे ही नजर सी.सी.टी.वी कैमरे पर गई तो बदमाश समान छोड़ मौके से भाग निकले। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना है। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने पूछताछ कर बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई।

No comments:
Post a Comment