मेरठ 04 मई (CY न्यूज) भारत सरकार द्वारा दिनांक 23 अप्रैल 2022 से 3 मई 2022 के मध्य कर्नाटक के बंगलुरू शहर में, ' खेलो इंडिया यूनीवर्सिटी ' शीर्षक के साथ वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रुद्रा इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मवाना खुर्द मेरठ के शारीरिक शिक्षा विभाग की उदयीमान खिलाड़ी सृष्टि चौधरी निवासी सैनी ने 71 किलोग्राम वर्ग के स्नेच और क्लिंजर, दोनों वर्गों में कुल 191 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया। दिनांक 4 मई 2022 को एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन करते हुए संस्थान की प्राचार्या डा.अनुप्रिता शर्मा ने सृष्टि चौधरी के पिताजी सतीश कुमार की उपस्थिति में उदयीमान खिलाड़ी को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान की वाइस प्रिंसिपल डा.पूनम नागर, चीफ प्रॉक्टर सुमित काकरान, राहुल पोसवाल (विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग) व शारीरिक शिक्षा विभाग के ही अन्य असिस्टेंट प्रोफेसर्स मि.विजय राठी और मिस मनीषा सिंह भी उपस्थित थे। रुद्रा इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी सृष्टि चौधरी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह आशा करता है संस्थान के अन्य छात्र एवं खिलाड़ियों के लिए भी सृष्टि चौधरी प्रेरणास्रोत बनेंगी।



No comments:
Post a Comment