CY न्यूज़

Tuesday, 31 May 2022

महिलाओं पर युवकों ने किया कमेंट तो दोनों ओर से चले ईंट पत्थर।

मेरठ 31 मई (CY न्यूज) घर के बाहर महिलाओं पर तीन मचनले युवकों ने कमेंट कर दिया। इस पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उनके परिजन भी आ गए। उन्होंने मिलकर तीनों मनचलों की पिटाई कर दी। कॉलोनी के लोगों के कहने पर मनचलों को जाने दिया। कुछ देर बाद मनचलों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से किए गए पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी दिनेश शर्मा का कहना है कि मारपीट में कुछ लोग हल्के चोटिल हुए थे। जिन्हें उपचार के बाद घर भिजवा दिया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment