मेरठ 04 मई (CY न्यूज) पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी करनी शुरू कर दी है। परिवार समेत फरार चल रहे पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के सराय बेहलीम स्थित घर पर बुधवार दोपहर किठौर थाना पुलिस एस.पी चंद्रकांत मीणा वह कोतवाली सी.ई.ओ अरविंद चौरसिया फोर्स के साथ ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे पुलिस को ढोल नगाड़े के साथ आता देख याकूब के घर के आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ढोल नगाड़े बजाकर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा किया। बता दें हापुड़ रोड स्थित याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में अवैध तरीके से मीट पैकिंग हो रही थी इस मामले में याकूब कुरैशी उनकी पत्नी संजीदा बेगम इमरान और फिरोज भी नामजद की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश दी जा रही है।


No comments:
Post a Comment