औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 30 मई (CY न्यूज) दिबियापुर थाना कंचौसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मधवापुर गांव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसके ससुर ने उसके साथ बीते शनिवार की शाम मारपीट की। और गाली गलौज करके घर से निकाल दिया था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने कंचौसी चौकी पुलिस से की थी। लेकिन चौकी पुलिस ने पीड़िता एक न सुनी थी। बल्कि पीड़िता को उल्टा चौकी से भगा दिया था।पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को कार्यवाही का भरोसा दिया है।
No comments:
Post a Comment