मेरठ 28 मई (CY न्यूज) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में आयोजित पिंकीसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मधुसूधन कौशिक रहे। इस आयोजन में कमपोजिट विद्यालय कृष्णपुरी नगर की छात्राओं द्वारा सभागार में अपने विचार व्यक्त किए गए। फाउंडेशन द्वारा कमपोजिट विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिका को सम्मानित किया गया। महानगर से सम्मान प्राप्त करने वालों में अंजलि वर्मा, प्रीति जैन, नीलू जैन, सीमा गोस्वामी रही। बालिकाओं के लिए इस अच्छी सोच और पहल के लिए पिंकीसी फाउंडेशन एवं पूनम राणा एस.आर.जी को मेरठ महानगर की तरफ से मधुसूधन कौशिक ने धन्यवाद दिया।




No comments:
Post a Comment