मेरठ 29 मई (CY न्यूज) गुरु गोरक्षनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन नारायण भवन, शारदा रोड पर रीटा ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। जिसमें 50 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। कैंप का शुभारंभ आचार्य संपत्ति सोंडलिया व्यास द्वारा किया गया। कैंप में उपस्थित सुशील वर्मा संस्था संस्थापक, तान्या वर्मा जिलाध्यक्ष, सोनू शर्मा जीवनदान फाउंडेशन अध्यक्ष, रामशरण सैनी, चंद्र प्रकाश शर्मा, चरणजीत सिंह, शोभाराम कसाना, दीपक पाल, अजय शर्मा, रानी वर्मा, गीता वर्मा, पिंकी, कार्तिक आदि रहे।

No comments:
Post a Comment