मेरठ 25 जून (CY न्यूज) डेन्टल शिक्षा यूनिट सुभारती डेन्टल कॉलिज एवं अस्पताल द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशाप का आयोजन सुभारती डेन्टल कॉलिज एवं अस्पताल में किया गया। इस वर्कशाप का आयोजन फैकल्टी के ज्ञान और कौशल को समृद्ध करने और विशेषज्ञता के अपने क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा और दक्षताओं को बढ़ाने के लिए किया गया। सेमिनार हाल मे इस वर्कशाप का उदघाटन डेन्टल कॉलिज के प्राचार्य डा.निखिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इसी कार्यक्रम में डा.निखिल श्रीवास्तव, डा.विनीता निखिलख् डा.प्रदीप राघव, डा.विजय वधावन, डा.मयूर कौशिक, डा.प्रीती शर्मा एवं डा.संचित प्रधान द्वारा पाठ्यक्रम को कैसे सही से पढ़ाया जाये, मुल्यांकन कैसे करे, प्रश्न पत्र किस प्रकार से बनाये, रिसर्च कैसे करे इन विषयो पर जानकारी दी गयी। इसी कार्यक्रम में कॉलिज की सभी लेक्चरर (फैकल्टी) ने भाग लिया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्राचार्य डा.निखिल श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किये गये।

No comments:
Post a Comment