औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 02 जून (CY न्यूज) जनपद औरैया की ब्लॉक सहार के ग्राम पंचायत ढिकियापुर का मजरा डेरा जोगी के निकट ढिकियापुर रोड पर बनी पुलिया किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सकरी पुलिया होने के कारण बरसात का पानी पुलिया से बाहर नहीं निकल पाता है। और प्रतिवर्ष किसानों की खरीफ की फसल अधिक जल भराव के कारण नष्ट हो जाती है। इसी पुलिया के माध्यम से जल निकासी बंद हो जाने के कारण कई किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि लगभग पांच सौ मीटर क्षेत्र के चारों ओर जलभराव से दो माह तक किसानों की जीविका छीन लेती है। बाढ़ जैसी स्थिति हो जाने पर किसानों के कच्चे मकान गिर जाते है और मवेशियों से भी हाथ धोना पड़ता है। बीरेंद्र गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, मुरारी, सूरज नाथ आदि किसानों का कहना है कि यदि इस पुलिया का चौड़ी करण करके ढिकियापुर सड़क से औरैया रोड तक गहरी खुदाई कर दी जाए। तो बाढ़ जैसी समस्या से निजात मिल सकती है। ग्राम प्रधान दिनेश राठौर ने ग्राम वासियों को भरोसा दिलाया है कि बरसात से पहले पुलिया का चौड़ी करण और नाले की साफ-सफाई करवाकर जल निकासी का उचित प्रबंध कर समस्या दे निजात दिलाई जाएगी।


No comments:
Post a Comment