CY न्यूज़

Sunday, 12 June 2022

महिला की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप।

मेरठ 11 जून (CY न्यूज) बहसूमा थाना क्षेत्र के तजपुरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायसके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तजपुरा गांव में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के भाई विकास ने बहसूमा थाने पर तहरीर देकर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी बहन की शादी तजपुरा गांव में 05 फरवरी 2022 को हुई थी। इसके बाद से ही उसका पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था। गांव के किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उनकी लड़की को फांसी लगाकर मार दिया गया है। जब वह तजपुरा गांव पहुंचे तो उनकी बहन चारपाई पर मृत पड़ी थी। इसके बाद बहसूमा थानाध्यक्ष ओमप्रबल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment