मेरठ 04 जून (CY न्यूज) देहली गेट थाना पुलिस ने दो ऐसे मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है जोकि मोबाइल लूट के बाद अपनी बाइक का रंग बदल लेते थे। ऐसा आरोपी इसलिए करते थे जिससे कि उनको कोई पहचान नहीं सके। थाना देहली गेट पुलिस द्वारा मोबाईल लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार व कब्जे से चोरी के नौ मोबाइल बरामद किए हैं। थाना देहली गेट पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के नाम अदनान निवासी अन्जुम पैलेस के पास शाहिद स्कूल की गली और दूसरे का नाम मोहसिन निवासी लाला भूरे वाली गली पूर्वा फैय्याज अली थाना देहली गेट हैं। दोनों ही युवक अलग-अलग बाइक का रंग बदलकर व टेपिंग करके मोबाईल लूट की घटना केा अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने डा.सेन वाली गली खैरनगर के पास से गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लूटे गए नौ मोबाईल व 28 सौ रुपये नगद बरामद हुए हैं।

No comments:
Post a Comment