मेरठ 27 जून (CY न्यूज) ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में कैलाश प्रकाश स्टेडियम के सामने बने डिवाइडर पर फलदार पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे विकास गोस्वामी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फलदार पौधे लगाए। इस मौके पर उन्होंने लोगो को संदेश दिया कि शहर में जितने अधिक फलदार पौधे होंगे उतना ही संरक्षण पक्षियों को मिलेगा। घोसला बनाने के लिए जगह के साथ-साथ फलों के मौसम में भोजन देने का काम यह पौधे करेंगे। विपुल सिंघल ने बतलाया कि संस्था द्वारा मेरठ में बरसात के मौसम में लगातार प्रतिदिन फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर ग्लोबल सोशल कनेक्ट से नवीन अग्रवाल, विपुल सिंघल, अपार मेहरा, मोहित कौशिक, आर्यन गोयल, कुशाग्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment