मेरठ 27 जून (CY न्यूज) लेडीज क्लब व राष्ट्रीय हनुमान दल के नेतृत्व में चेंबर ऑफ कॉमर्स निकट रोडवेज बस स्टैंड मेरठ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन चेंबर अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा) द्वारा किया गया। संपादिका कविता वासवानी व अध्यक्षा कीर्ति गुप्ता ओर अनुराग गुप्ता ने अपना रक्तदान कर शिविर आरंभ किया। साथ ही राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला अध्यक्ष यश राज व उनकी समस्त टीम का भरपूर सहयोग रहा। रक्तदान शिविर न्यूट्रिमा ब्लड बैंक के साथ मिलकर किया गया। शिविर में रक्तदान करने वालों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट व जलपान देकर उत्साह वर्धन किया गया। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला। इसमें लगभग 100 यूनिट रक्तदान हुआ।


No comments:
Post a Comment