CY न्यूज़

Saturday, 4 June 2022

दबंगों ने दरवाजे पर कब्जा कर जबरन बांधे जानवर।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार।

औरैया/अयाना ककोर (संवाददाता विपिन गुप्ता) 04 जून (CY न्यूज)  थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम गूंज निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को मुख्यालय पहुंचकर एस.पी के नाम शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा है कि गांव के ही दबंगों द्वारा उसके दरवाजे पर जबरदस्ती जानवर बांधकर जबरन कब्जा किया जा रहा है। जब उसने इस आशय का विरोध किया। तभी दबंगों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के साथ ही एस.पी से न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के ग्राम गूंज निवासी पीड़ित जसवंत सिंह पुत्र सुदामा लाल ने शनिवार को मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के पद नेम दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि विगत दिवस गांव के ही दबंग उसके घर के सामने पड़ी खाली जगह पर जानवर आदि बांधकर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। कब्जा की नियत से वह लोग उसके घर के सामने पड़ी जगह पर जानवर बांध देते हैं। इसके साथ ही वह लोग छप्पर भी रखना चाहते हैं। जब पीड़ित ने इस आशय का विरोध किया तभी उन लोगों ने लाठी-डंडा लेकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिससे पीड़ित को कुछ चोटें भी आई हैं। जब उसने पुलिस चौकी में शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि वह काफी मानसिक रूप से परेशान है। और दबंग लोगों से काफी डरा व सहमा हुआ है। इस लिए प्रकरण की उचित जांच करा कर उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की कृपा की जाए। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच की गई है। जिसमें आपसी विवाद बताया जा रहा है। खाली पड़ी जगह का सही रूप से कोई बंटवारा नहीं है। इसी के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ है।

No comments:

Post a Comment