मेरठ 11 जून (CY न्यूज) बेटियां फाउंडेशन द्वारा शनिवार आवास विकास चौराहा डा.चौहान क्लिनिक के पास ज्येष्ठ एकादशी पर्व के अवसर पर छबील लगाकर ठंडे शरबत का वितरण किया। जिसमे राहगीरों को गर्मी से राहत महसूस हो सके इस अवसर पर डी.के गुप्ता व डी.के पाण्डेय व रिटायर्ड जज साहब व विनोद रावत ने संस्था के साथ मिलकर सेवा कार्य मे सहयोग दिया और कहा कि इस भयंकर गर्मी में किसी को पानी पिलाने से बढ़कर कोई सेवा नहीं। संस्था अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद किया और संस्था से शिवकुमारी गुप्ता, डा.क्षमा चौहान, सुधा अरोड़ा, नीरा सक्सेना, शशि बाला, लावण्या, अर्चना गुप्ता, विनीता तिवारी व निमिषा का आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment