मेरठ 13 जून (CY न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय स्थित मांगल्या प्रेक्षागृह में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का स्वागत सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा देकर किया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का सुभारती परिसर में अभिनंदन करते हुए उन्हें सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से रूबरू कराया। उन्होंने सुभारती ग्रुप के द्वारा चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो से भी उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सुभारती ग्रुप के सभी कार्यो की खूब सराहना की।

No comments:
Post a Comment