Monday, 18 July 2022

खत्म हुई राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग, 21 को आएंगे नतीजे।

हवाई और सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगी मतपेटियां।

नई दिल्ली (एजेंसी) 18 जुलाई (CY न्यूज) सोमवार को संसद समेत देशभर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई। एन.डी.ए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए वोटिंग हुई। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डाला। मतदान प्रक्रिया सोमवार शाम पांच बजे समाप्त हुई। देश में हर जगह शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण ढंग से राष्ट्रपति के चुनाव आयोजित हुए। संसद में कुल मतदान 99.18 प्रतिशत वोटिंग हुई है। राज्यसभा के महासचिव और मुख्य रिटर्निंग अधिकारी पी.सी मोदी ने कहा कि विभिन्न राज्यों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी शाम को सड़कों और उड़ानों के माध्यम से सील मतपेटियों के साथ पहुंचना शुरू कर देंगे। हवाई अड्डे से संसद भवन तक सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति चुनाव में 721 सांसदों, 9 विधायकों ने मतदान किया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...