कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाया।
मेरठ 23 जुलाई (CY न्यूज) शनिवार को कांवड़ियों ने एन.एच-58 जाम कर दिया। कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा का अपमान करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित कांवड़ियों ने कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ कर दी। अधिकारी दो घंटे से कांवड़ियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एन.एच-58 हाईवे पर शनिवार दोपहर कांवड़ियों ने हंगामा किया। कांवड़ियों ने दिल्ली देहरादून हाईवे पर जाम लगाते हुए कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाया। वहीं कांवड़ यात्रा के बीच हंगामे की सूचना पर एस.पी सिटी विनीत भटनागर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं हंगामा बढ़ने से मार्ग पर चल रहे अन्य कांवड़ियों में हड़कंप मच गया।
एस.पी सिटी विनीत भटनागर, डी.एम दीपक मीणा, एस.एस.पी रोहित सिंह सजवान, एस.पी क्राइम अनित कुमार, एस.पी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और हाईवे पर ही धरना देकर बैठ गए।

No comments:
Post a Comment