33 वर्षो से कार्य करता आ रहा ब्राह्मण समाज संगठन।
मेरठ 21 जुलाई (CY न्यूज) ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन इस वर्ष 9 अक्टूबर को दिल्ली रोड स्थित जैनिश पैलेस मंडप में होगा। ब्राह्मण समाज संगठन मेरठ के महामंत्री पं.देव शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज संगठन की स्थापना आज से 33 वर्ष पहले 27 सदस्यों की कार्यकारिणी के साथ हुई थी। जिसमें पं.जयनारायण शर्मा, पं.ओमवीर शर्मा, पं.राजेंद्र शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, शिव ओम शर्मा, पं.सुनील पालीवाल, पं.सतपाल दत्त शर्मा, पं.रामनाथ शुक्ला आदि द्वारा संगठन का गठन किया गया था। वर्तमान में ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष पं.ओमवीर शर्मा, महामंत्री पं.देव शर्मा, कोषाध्यक्ष पं.श्याम लाल शर्मा है। पं.देव शर्मा ने बताया कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन 13 वर्षों से लगातार हर वर्ष किया जा रहा है। इस वर्ष का यह 14 वा युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा 2 साल कोरोनावायरस के चलते परिचय सम्मेलन नहीं किया गया था और इस बार यह युवक-युवती परिचय सम्मेलन 9 अक्टूबर को जैनिश पैलेस किया जाएगा। पं.देव शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज संगठन का कार्य सिर्फ इतना ही नहीं है कि वह युवक-युवती परिचय सम्मेलन करवाता है इसके साथ ही वह ब्राह्मण समाज के पारिवारिक मशलो को भी हल करवाता है। पं.देव शर्मा ने बताया कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन के दौरान एक परिचय पुस्तक भी दी जाती है जिसका कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस परिचय पुस्तक में युवक-युवतियों के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध होती हैं जैसे कि युवक-युवतियों के नाम, उनके पिता का नाम, उनका गोत्र, शासन, व्यवसाय, नौकरी, उनकी इनकम आदि जानकारी पुस्तक में उपलब्ध होती है। अगर किसी ब्राह्मण को रिश्ते के लिए युवक-युवती की तलाश होती है वह परिचय पुस्तक में सभी जानकारी को देखकर एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं जिससे उनके समय की भी बचत होती है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन कि जब शुरुआत की गई थी तब इसका रजिस्ट्रेशन निशुल्क रखा गया था उसके कुछ साल बाद रु100 शुल्क रखा गया और अब वर्तमान में रु251 रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। ब्राह्मण समाज संगठन मेरठ युवक-युवती परिचय सम्मेलन में आने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भर कर संगठन के पदाधिकारी व सदस्य को देना होता है जिससे परिचय पुस्तिका में आपकी सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाती हैं। इतने सालों में ब्राह्मण समाज संगठन मेरठ की शाखाएं मेरठ के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी फैल चुकी हैं जैसे कि दिल्ली, गाजियाबाद, मोदीनगर, रुड़की, हरिद्वार, हापुड़, बागपत आदि जिलों में भी संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हैं। अंत में पं.देव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 500 से 600 लोगों की उपस्थिति हो जाती है साथ ही कार्यक्रम में उनके भोजन की व्यवस्था करवाई जाती है और संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्य का पटका बनाकर मोमेंटो देकर सम्मान भी किया जाता है।

No comments:
Post a Comment