मेरठ 22 जुलाई (CY न्यूज) सी.बी.एस.सी बोर्ड के दीवान पब्लिक स्कूल के बारहवीं कक्षा के छात्र नमन सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह एवं लक्ष्मी सिंह निवासी जगन्नाथ पुरी शिवजी रोड ने 99% अंक प्राप्त किए। नमन की माताजी अध्यापिका है तथा पिता मेरठ विकास प्राधिकरण में कार्यरत है। नमन सिंह ने 2 विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। जगन्नाथपुरी सुधार समिति के समस्त पदाधिकारी/ निवासियों ने आशीर्वाद देते हुए नमन सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की।


No comments:
Post a Comment