मेरठ 22 जुलाई (CY न्यूज) दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ की टॉपर कशिश त्यागी सुपुत्री डा.राजीव त्यागी, शिवानी त्यागी ने 12वीं सी.बी.एस.ई परीक्षा में ओवरऑल 99.20 % एवं बेस्ट फाइव में 99.60% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल एवं जनपद का मान बढ़ाया है। कशिश त्यागी के पिता डा.राजीव त्यागी एक मोटिवेशनल स्पीकर, शिक्षाविद एवं वर्तमान में वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय मेरठ एवं गजरौला के प्रतिकुलाधिपति हैं। कशिश त्यागी की माताजी लखनऊ विश्वविद्यालय की होनहार स्टूडेंट रही हैं। कशिश त्यागी का लक्ष्य दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स करने के बाद हायर जुडिशरी सर्विसिस जज, या दूसरे विकल्प के रूप में आई.ए.एस बनकर देश की सेवा करना है। कशिश त्यागी ने अपनी पूरी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, दादा दादी एवं अपने शिक्षकों को दिया है।

No comments:
Post a Comment