CY न्यूज़

Tuesday, 26 July 2022

ग्लोबल एस.डी.जी फाउंडेशन द्वारा लगाया निशुल्क शिव कावड़ सेवा स्वास्थ्य शिविर।


मेरठ 26 जुलाई (CY न्यूज) केसर गंज स्थित नागेश्वर मंदिर में ग्लोबल एस.डी.जी फाउंडेशन द्वारा निशुल्क शिव कावड़ सेवा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें कावड़ियों की निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी गई और उनको भोजन फल भी वितरित किए गए। इसके साथ ही साथ फाउंडेशन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। वही शालिनी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। शालिनी अग्रवाल ने कहा कि मुझे सम्मानित करने के लिए ग्लोबल एस.डी.जी फाउंडेशन के समस्त टीम और खाकी की आवाज की अध्यक्षा मंजू बाला शर्मा और उनकी समस्त टीम का सहृदय धन्यवाद करती हूं।

No comments:

Post a Comment