Wednesday, 20 July 2022

रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ न्यू-जल सप्ताह के उपलक्ष्य में सेमिनार संगोष्ठी का आयोजन।

हापुड़ 20 जुलाई (CY न्यूज) रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में न्यू-जल सप्ताह के उपलक्ष्य में एक सेमिनार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय (ग्राउंड वाटर वीक, वाटर कंजर्वेशन) रहा। यह प्रोग्राम ग्राउंड वाटर मेकिंग द इंविजिबल विजिबल मानी भूजलः अदृश्य को दृश्यमान बनाना है कि थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्षः द्वीप प्रज्वलित करके किया। जिसके मुख्य वक्ता ई.बी.डी शर्मा इंडियन वाटर रिसोर्स सोसाइटी मेरठ सेन्टर (कन्वेनर) एंव आदित्य पाण्डेय एवं नवरत्न कमल रहे। प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने बताया कि जल की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण उपयोगिता है जल नही तो जीवन नहीं, जल को किस प्रकार संरक्षित कर उसका उपयोग किस प्रकार करना चाहिए। ई.बी.डी शर्मा ने हमारी प्राचीन परम्परा कुआँ पूजन को इस थीम से जोड़ने का प्रायास किया और बताया की प्राचीन समय में हमारे पूर्वज जल को एकत्रित करने के लिए कुआँ पोखर व तालाब आदि की व्यवस्था किया करते थे जिससे जल का स्थिर बढ़ जाता था। उन्होनें कहा कि आज भी ये व्यवस्थाऐं जरूरी है और इसके साथ उन्होनें जल री-साइकिलिंग पर जोर दिया। इस अवसर पर जनहित इण्टर कॉलिज के प्रधानाचार्य डा.जितेन्द्र त्यागी एवं तिगरी के प्रधान, फूलों की खेती करने वाले प्रसिद्ध कृषक प्रधान तेग सिंह तथा शिक्षक कमलेश चन्द शर्मा जी ने भी जल संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल एक प्राकृतिक स्त्रोत है लेकिन यह सीमित मात्रा में है दुनिया की लगभग साढे सात अरब जनसंख्या 2.07 पानी पर निर्भर है अतः हमें जल का संचयन, संरक्षण, एवं सदउपयोग करना नितांत आवश्यक है इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न इण्टर कॉलिजो के प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि विभागाध्यक्ष डा.शुभम भाटी व रूचि शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा.पवन तोमर, फार्मेसी प्रधानाचार्य डा.जफर वसी एवं विकास मोहन एवं अन्य सभी अध्यापक/अध्यापिका उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...