CY न्यूज़

Sunday, 17 July 2022

अमरनाथ यात्रा करने गए कावेरी ट्रेवल्स के मालिक का हृदय गति रुकने से हुआ निधन।



मेरठ 17 जुलाई (CY न्यूज) कावेरी ट्रैवल्स के मालिक मयंक गुप्ता का रविवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान पवित्र गुफा के बाहर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 13 जुलाई को मेरठ सेवा भारती के जत्थे के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए बस द्वारा रवाना हुए थे। उनका पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर के माध्यम से मेरठ लाया जाएगा। यह जानकारी सेवा भारती मेरठ महानगर के अध्यक्ष छविंद्र सैनी द्वारा फोन पर दी गई।

No comments:

Post a Comment