CY न्यूज़

Tuesday, 19 July 2022

श्रावण मास के पहले सोमवार मंदिरों में पहुंचे शिव भक्त।

कंचौसी गांव मनकामेश्वर मंदिर में शिव पूजा करते भक्त।

कंचौसी नहर पुल पर स्थित नर्मदेश्वर मंदिर पर ॐ नमः शिवाय का जाप करते भक्त।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 18 जुलाई (CY न्यूज) कंचौसी कस्बे में श्रावण माह के पहले सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही मंदिरों में शिवसेवा के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव व ॐ नमः शिवाय के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। कस्बे के मनकामेश्वर मंदिर, संकट मोचन मंदिर, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, ब्रह्मदेव मंदिर, नर्मदेश्वर धाम सहित अन्य मंदिरों पर जलाभिषेक को लेकर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। कई मंदिरों में भजन कीर्तन एवं ॐ नमः शिवाय जाप का भी आयोजन किया गया।

No comments:

Post a Comment