CY न्यूज़

Thursday, 7 July 2022

दिल्ली रोड पर किया निशुल्क भोजन का वितरण।

मेरठ 07 जुलाई (CY न्यूज) दिल्ली रोड स्थित मोहकमपुर में निशुल्क भोजन वितरण का किया गया। जिसमें मुख्य रुप से समाजवादी नेता पं.रजत शर्मा रहे। पं.रजत शर्मा ने बताया कि ईश्वर ने हमें कितना भी सक्षम किया हुआ है तो हम उस ही के हिसाब से लोगो तक सहायता उपलब्ध कराए। जरूरतमंदों की सहायता करें भूखे को अन्न, प्यासे को पानी उपलब्ध कराएं। गुरुवार को इसी को लेकर मोहकमपुर में निशुल्क पुलाव का वितरण किया गया। इस दौरान सुंदर कौशिक, हेमंत कुमार, संजय शर्मा उर्फ बंटी, राजन सिंगल, विकास गर्ग, अकाश गोयल, कालू आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment