मेरठ 26 जुलाई (CY न्यूज) स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित कारगिल शहीद स्मृति उपवन में पौधे रोपे गए। सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण, कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल, सी.ई.ओ डा.शल्या राज के नेतृत्व में कारगिल शहीद स्मृति उपवन में पौधे रोपे गए। सुभारती विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने शहीदों के नाम पौधे लगाए। सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण ने देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय को प्राप्त करने में शहीद हुए भारत माता के वीर जवानों की याद को अमिट बनाने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में ‘‘कारगिल शहीद स्मृति उपवन‘‘ स्थापित है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों का कर्तव्य है, कि वह शहीद सैनिक के परिजनों को सम्मान दे और उनकी सहायता करें। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने जिस प्रकार कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को चारों खाने चित करके विजय ध्वज फहराया था इसी भावना का सम्मान करते हुए सुभारती विश्वविद्यालय कारगिल विजय दिवस मना रहा है। कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थपलियाल एवं सी.ई.ओ डा.शल्या राज ने सभी को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देशहित में कार्य करने एवं सैनिकों का सम्मान करने की अपील की। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा.अभय शंकरगौड़ा, सुभारती डिफेंस एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी, डा.नीरज कर्ण सिंह, वी.के नागर, आनन्द पाल आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment