एस.ओ.जी ने छापा मार 34 रहीसजादों और करीब 09 लड़कियों को मौके से पकड़ा।
छापेमारी में 7.68 लाख रूपये, 12 लग्जरी गाडी, 51 मोबाइल, जुआ खेलने के क्वाईस बरामद।
मेरठ 17 जुलाई (CY न्यूज) होटल की आड में शहर के होटलों में जुआ खेला जा रहा है। थाना परतापुर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित ओक ट्री मैरिज हाल पर आधी रात को छापेमारी ए.एस.पी के नेतृत्व में एस.ओ.जी टीम ने की। जहां से पुलिस ने 34 व्यक्तियों व 9 महिलाएं, 12 लग्जरी गाडी, 51 मोबाइल व जुआ खेलने सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकडी गयी महिलाएं ज्यादा नेपाल की है। ए.एस.पी विवेक यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया परतापुर दिल्ली रोड पर अग्रवाल मंडी टटीरी निनित व अरविन्द कुमार सिम्भालका शामली ओक ट्री नाम से मैरिज हाल है। अभियुक्त कपिल पुत्र टेकचंद नई दिल्ली, पीयूष गर्ग पुत्र ईश्वर चंद निवासी देहरादून, रवि पुत्र पुत्र गुलाब सिंह शास्त्री पार्क दिल्ली ने मैरिज हॉल के मालिक से 15 से 17 जुलाई तक ईवेंट जिसका नाम दिल्ली इवेंट क्लब तीन पत्ती एंड झंडू एन्जॉय लक एंड फन रखा था। जुए के नाम पर यह लोग 50-100 रूपये के कूपन व चिप्स एकत्रित करते है। उनको हार जीत में लगाते थे। इसके बाद ये लोग पार्टी करते थे। जो जीतता थ उनका भुगतान पांच प्रतिशत काट कर देते थे। मेरठ में पहली बार इस प्रकार का इंवेंट किया जा रहा था। उन्होंने पकडी गयी महिलाए जुआ खेलने के साथ कूपन का सर्व करती थी। पकडी गयी महिलाओं में 6 नेपाल की है। उन्होंने बताया गोवा में रह कर ये महिला इस प्रकार की कसीनों में कार्य करती थी। उन्होंने बताया मौके से पुलिस ने 34 व्यक्तियों व 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकडे गये व्यक्तियों में देहरादून, दिल्ली, हरियाणा, शामली, पूना के है। मौके से 12 लग्जरी गांडी, 51 मोबाइल, 7.68 लाख रुपये नकद, जुआ खेलने के कूपन व 12 ताश की गड्डियों को बरामद किया है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment