मोदीनगर 13 जुलाई (CY न्यूज) 5 से 10 जुलाई तक हैदराबाद के तेलंगाना में हुई सब जूनियर, जूनियर मास्टर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 120 किलो भार वर्ग के सत्यम बालियान ने टोटल 830 किलो भार उठाकर तृतिया स्थान प्राप्त किया। साथ ही 215 किलो ब्रेंच उठाकर 1 गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सत्यम बालियान के मोदीनगर पहुंचने पर सत्यम बालियान के कोच इंटरनेशनल पावरलिफ्टर पारुल त्यागी चेयरमैन प्रिंस जिम ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। और उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना कि। साथ ही ओ.एफ.एस ग्रुप के चेयरमैन सौरभ त्यागी ने सत्यम बालियान को फूल माला के साथ व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्तिक शर्मा, ऋतिक शर्मा, मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment