मेरठ 18 जुलाई (CY न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के शहरी क्षेत्र के तिरंगा वितरण अभियान का शुभारंभ लोकप्रिय अस्पताल से जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा.रोहित रविन्द्र, संयोजक महान जैन, विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाह, भाजपा नेता विभोर चौधरी एवं संस्कृति विभाग निदेशक डा.विवेक कुमार ने वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सुभारती गु्रप के हर घर तिरंगा अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा वितरण अभियान में लोगो को राष्ट्र की भावना से प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान शान है और इसका सम्मान प्रमुखता से किया जाता है। लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा.रोहित रविन्द्र ने कहा कि सुभारती गु्रप शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र से देशहित में कार्य करने हेतु सभी को प्रेरित कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक संस्कृति विभाग के निदेशक डा.विवेक कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में वितरित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा वितरण वाहन द्वारा प्रत्येक घर में सम्मान के साथ तिरंगा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस तक हर घर में तिरंगा पहुंचाने के साथ लोगो में देशभक्ति के भाव को प्रोत्साहित करना है।

No comments:
Post a Comment