मेरठ 05 जुलाई (CY न्यूज) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया। महानगर अध्यक्ष सोनल विश्नोई ने संदेश देते हुए कहा जीवन में बड़ रही प्लास्टिक की उपयोगिता चिंता का विषय बनता जा रहा है। यह हमारे पर्यावरण को तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है। जन-जन को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है घर से सब्जी के लिए बाजार निकले तो कपड़े का थैला जरूर साथ रखें। इस अभियान में महिलाओं द्वारा कपड़े के थैले भी बांटे गए। इस मौके पर अनीता गुप्ता, अनु अग्रवाल, हेमलता विश्नोई, खुशी वार्ष्णेय, इति गोयल, हेमलता गोयल, ज्योति, निशा, आरव, विविध और देवयांशी ने पूरा सहयोग दिया।

No comments:
Post a Comment