मेरठ 22 जुलाई (CY न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग एवं सुभारती राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा अंगीकरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति विभाग के निदेशक डा.विवेक कुमार एवं सुभारती राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा.नीरज कर्ण सिंह ने किया। इस अवसर पर तिरंगे का वितरण किया गया और तिरंगा अंगीकरण दिवस के विषय पर सभी को जानकारी दी गई। संस्कृति विभाग निदेशक डा.विवेक कुमार ने कहा कि आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था। उन्होंने बताया कि हमारे तिरंगे की चौड़ाई और लम्बाई का अनुपात 2ः3 है। सफ़ेद पट्टी के केंद्र में गहरा नीले रंग का 24 तीलियों वाला चक्र हैं। जिसका प्रारूप अशोक की राजधानी सारनाथ में स्थापित सिंह के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले चक्र की भांति है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 21 हजार तिरंगों का शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वितरण करके सभी को राष्ट्र भाव से प्रेरित कर रहा हैं। सुभारती राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा.नीरज कर्ण सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान है। उन्होंने कहा कि सुभारती राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में तिरंगा अंगीकरण दिवस की जानकारी दी गई एवं तिरंगे का वितरण भी किया गया। उन्होंने तिरंगे अंगीकरण दिवस के इतिहास से सभी का ज्ञान वर्धन किया। एन.एस.एस सलाहकार डा.हिरो हितो, डा.सीमा शर्मा, डा.मनोज त्रिपाठी ने ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता प्रदान की। इस अवसर पर कुलदीप नारायण, जसविंदर सिंह, अभिषेक, गौरव, जावेद आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment