CY न्यूज़

Thursday, 7 July 2022

भूमाफिया यशपाल तोमर की पांच करोड़ कीमत की कोठी पुलिस ने की जब्त।

 


मेरठ 07 जुलाई (CY न्यूज) भूमाफिया यशपाल तोमर की एन.एच-58 हाईवे स्थित वेदव्यासपुरी में पांच करोड़ कीमत की कोठी को ब्रह्मपुरी पुलिस गुरुवार को जब्त करने पहुंची। पुलिस ने इससे पहले कोठी से संबंधित सभी दस्तावेज जुटा लिए। पुलिस का दावा कि माफिया ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर अपने भाई नरेश तोमर के नाम कोठी की हुई है। कोठी के आसपास भारी पुलिस-फोर्स तैनात कर दी। इसके बाद जब्ती की कार्रवाई शुरू कराई गई। बागपत के बरवाला गांव निवासी भूमाफिया यशपाल तोमर लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उनकी संपत्ति ले लेता था। ब्रह्मपुरी में थाने में यशपाल तोमर ने पुलिस से साठगांठ डेढ़ साल पहले दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर गिरधारी लाल और उसके ड्राइवर को गोली मरवाई और फिर मुकदमा दर्ज कराकर जमीन ले ली। गिरधारी लाल का अपने भाई से विवाद चल रहा था। तत्कालीन एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी ने मामले की जांच कराई थी, जिसके बाद यशपाल तोमर का मामला उजागर हुआ था। यशपाल समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। उसी मामले में यशपाल तोमर पर गैंगस्टर लगाया गया।

No comments:

Post a Comment