Saturday, 16 July 2022

स्मार्ट शिक्षा की दौड़ में तैयार हो रहा प्राथमिक विद्यालय पुरवा महिपाल।

पुरवा महिपाल प्राथमिक विद्यालय में टी.वी के माध्यम से बच्चों को जानकारी देते प्रधानाध्यापक आदि।

एल.सी.डी, टी.वी के साथ कमरों व परिसर में लगाये गये सी.सी.टी.वी कैमरे।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 16 जुलाई (CY न्यूज) जनपद औरैया के विकासखण्ड सहार के प्राथमिक विद्यालय पुरवा महिपाल जो नौगवां ग्राम पंचायत के कंचौसी नगर का हिस्सा है। जहां तमाम निजी सरकारी शिक्षण संस्थाओं के बीच यह प्राथमिक विद्यालय अपनी अलग पहचान बनाये है। जहां पर छात्र संख्या 111 होने के साथ चार अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ-साथ एक शिक्षा मित्र लगातार मेहनत कर रहे हैं। साफ-सफाई, छायादार पौधे, स्वच्छ पेयजल, शौचालय चारदीवारी के बीच प्रधानाध्यापक राजकुमार द्वारा अपने निजी खर्च से कमरों में यूट्यूब बी.डी.ओ के माध्यम से बच्चों को फोटो-वीडियो सहित अच्छी शिक्षा मिले। इसके लिए एल.सी.डी टी.वी लगाये गए हैं। जिस पर प्रति दिन एक घन्टा सभी विषयों की जानकारी अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा दी जा रही है। जिसकी बिजली आपूर्ति बाधित रहने के समय इनवाइटर भी लगाया गया है। विद्यालय में चोरी की घटनाये रोकने के साथ-साथ स्टाफ एवं बच्चों की निगरानी सभी पर निगाह रहे। इसके लिए पूरे परिसर में पिछली छुट्टीयों में सी.सी.टी.वी कैमरे लगाने का काम पूरा कराया गया है। अधयापक राजकुमार का कहना है कि जिसकी निगरानी हर समय उनके मोबाइल पर रहती है। जिस पर 50 हजार रुपए से अधिक का खर्च स्वयं के द्वारा किया गया है। जिससे मिडैमील आदि कीमती सामानों की चोरी होने में बचाव होगा। यह सुविधा आस-पास के साथ-साथ जिले में नई है। अच्छी शिक्षा बच्चों को मिले इसके लिए वह बराबर ध्यान दे रहे है। जिनका समय-समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...