मेरठ 16 जुलाई (CY न्यूज) सेंट मेरिज एकेडमी स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के सभी वर्ग में हाउस कैप्टन, हाउस प्रीफेक्ट, हेड बॉय व अन्य पदों से बच्चों को सुशोभित किया गया। इस मौके पर मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को भविष्य में सफल होने के लिए प्रेरित किया तथा पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद व अन्य प्रतिभाओं को भी अपने अंदर पहचान कर जीवन में सफल होने, अपने स्कूल व अपने शहर का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करने को कहा। इस मौके पर नेहरू हाउस के कैप्टन बने युवराज सिंह पर सबका ध्यान गया जिनके बड़े भाई अभिराज सिंह भी स्कूल के हाउस कैप्टन रहे हैं और उनके पिता अजय वर्मा भी अपने समय में नेहरू हाउस के कैप्टन बने थे। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन, स्कूल के अध्यापक, पुरातन छात्रों की संस्थाएं एक्समा के अध्यक्ष ऐनुद्दीन शाह, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज नारंग, उपाध्यक्ष विपुल सिंघल, सचिव अप्पूर्व गुप्ता, संयुक्त सचिव अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment