औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 29 जुलाई (CY न्यूज) जनपद औरैया तहसील बिधूना ब्लाक सहार की ग्राम पंचायत ढिकियापुर का मजरा कंचौसी बाजार में कंचौसी रेलवे लाइन से लेकर पंचायत सचिवालय तक जाने वाली खड़ंजा सड़क के किनारे खड़े ऊंचे-ऊंचे बबूल पास से होकर गुजरने वाली हाइटेंशन लाइन से टकरा रहे हैं। इन्हीं बबूल के पेड़ के नीचे किसानों के मवेशी छाया होने के कारण बंधे रहते हैं। तेज हवा और आंधी आने पर इसी हाइटेंशन तारों से बरसात के मौसम में अक्सर चिंगारियां निकलती रहती हैं। जो कभी भी टूटकर कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। शॉर्टकट रास्ता होने के कारण अधिकांश स्टेशन आने-जाने वाले लोग यात्री ट्रेनों के लिए इसी रास्ते से निकलते हैं। इसी हाइटेंशन लाइन के किनारे एक बड़ा तालाब भी है। बरसात का मौसम होने के कारण यदि कोई भी तार टूटकर गिर गया। तो बड़ी से बड़ी जानमाल की हानि हो सकती है। ग्रामवासियों ने शीघ्र ही विद्युत विभाग से इन बबूल के पेड़ों को कटवाने की मांग की है। ताकि कोई बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।

No comments:
Post a Comment