मेरठ 27 जुलाई (CY न्यूज) ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर लिसाड़ी रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ। इस दौरान ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिरा और पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का सी.सी.टी.वी भी वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। परतापुर निवासी एक युवक अपनी बाइक से बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे लिसाड़ी रोड पर आया था। समर गार्डन कॉलोनी के पास लिसाड़ी रोड पर ई-रिक्शा से युवक की बाइक को साइड लग गई। साइड लगने के कारण युवक सड़क पर गिरा और पीछे से आ रहा छोटा हाथी युवक के ऊपर से गुजर गया युवक के सिर में गंभीर चोट आई और मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक ने हादसे के समय हेलमेट नहीं पहना था। हादसे का सी.सी.टी.वी फुटेज भी सामने आया है जिसमें घटना दिखाई दे रही है। पुलिस ने ई-रिक्शा और दूसरे वाहन तलाश शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment