मेरठ 15 जुलाई (CY न्यूज) कैंट मुख्य डाकघर परिसर स्थित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के नए भवन का शुक्रवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पासपोर्ट सेवा केंद्र का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश भी दिए। कैंट डाकघर परिसर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र को कैमरे चोरी होने की घटना के बाद नए भवन में शिफ्ट किया गया था। प्रवर अधीक्षक डाकघर अनुराग निखारे में तत्परता से कैमरे उपलब्ध कराकर महीने भर से अधिक बंद रहे पासपोर्ट सेवा केंद्र को चालू करा दिया था। शुक्रवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं प्रवर अधीक्षक डाकघर अनुराग निखारे समेत डाक विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के नए भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रवर अधीक्षक डाकघर ने सांसद को डाक विभाग की ओर से पासपोर्ट सेवा केंद्र में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी दी, साथ ही कहा कि यदि अन्य कोई समस्या सामने आएगी तो उसका वह तत्परता से निराकरण कराएंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment