मेरठ 16 जुलाई (CY न्यूज) ग्लोबल सोशल कनेक्ट एवं मेरा शहर मेरी पहल के संयुक्त तत्वावधान में भू-जल सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत द एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर से की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सैनी ने संस्था के सदस्यों को एक एक पौधा देकर की। संस्था के सदस्य विपुल सिंघल ने बच्चों को भूजल संरक्षण के उपाय बताते हुए कहा कि हर नागरिक में जल संरक्षण हेतु जागरूकता लानी होगी। हर नागरिक शावर की जगह बाल्टी में पानी भरकर स्नान करें। बर्तन धोते समय नल के स्थान पर टब का प्रयोग करें। धरती पर जीवन का सबसे जरूरी स्रोत जल है क्योंकि हमें जीवन के सभी कार्यों को निष्पादित करने के लिये जल की आवश्यकता है जैसे पीने, भोजन बनाने, नहाने, कपड़ा धोने, फसल पैदा करने आदि के लिये। संस्था के सचिव अभिषेक शर्मा ने कहा कि जल संसाधन सीमित हैं और हमें उन्हें अगली पीढ़ी के लिये भी बचा कर रखना है तथा यह उचित जल प्रबंधन के अभाव में संभव नहीं हो सकता। जल प्रबंधन प्रकृति और मौजूदा जैव विविधता के चक्र को बनाए रखने में मदद करता है। बच्चों को जल संरक्षण का सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देना है। उन्हें जल संरक्षण की व्यवहारिक जानकारी भी देनी है। संस्था की अध्यक्षा ऋचा सिंह ने भूजल की महत्वता को बताते हुए बच्चों से कुछ सवाल किए जैसे कि कितना प्रतिशत पानी पीने योग्य है ? उद्योगों में कितना प्रतिशत पानी इस्तेमाल होता है ? कृषि के लिए कौनसा पानी उपयोग में लाया जाता है इत्यादि। बच्चों में सवालों को लेकर एक अलग उतसाह नज़र आया और कुछ बच्चों ने जैसे प्रीत मलिक, संजीत सिंह, श्याम सुंदर एवम आर्यन भारद्वाज जो कि बारवी कक्षा के छात्र हैं सही जवाब देकर पर्यावरण मित्र की शील्ड एवम प्रमाण पत्र भी प्राप्त किये। अंत मे बच्चों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ग्लोबल सोशल कनेक्ट से ऋचा सिंह, अभिषेक शर्मा, रुद्राक्ष चौधरी, मेरा शहर मेरी पहल से विपुल सिंघल, द एवेन्यू पब्लिक स्कूल से प्रधानाचार्य मनीष सैनी, मैनेजर सीमा शर्मा, वाईस प्रिंसिपल स्वाति जिंदल, पुनीता रस्तोगी, संगीता गुलेरिया, सुमित सिंघल, निशा, अनिकेत एवम अरविंद सिरोही उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment