मेरठ 09 जुलाई (CY न्यूज) शनिवार को ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत त्यौहार की पूर्व संध्या पर पुलिस अधिकारियों द्वारा फोर्स के साथ शहर के संवेदनशील एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में ए.डी.जी मेरठ जोन मेरठ, आई.जी मेरठ परिक्षेत्र मेरठ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी कोतवाली, क्षेत्राधिकारी कैन्टर के अलावा थाना कोतवाली, दिहली गेट, ब्रह्मपुरी के प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौजूद रहे। फ्लैग मार्च में आर.ए.एफ की टुकड़ी भी शामिल हुई। फ्लैग मार्च हापुड़ अड्डा, इमलियान, इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, खैरनगर, जली कोठी, कैसरगंज, रेलवे रोड, मेट्रो प्लाजा होते हुए घंटाघर तक किया गया।


No comments:
Post a Comment