मेरठ 30 जुलाई (CY न्यूज) मेरठ में एक अगस्त को मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के सर्राफा व्यापारियों के साथ ही सर्राफा एसोसिएशन के शीर्ष पदाधिकारी मेरठ आएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को मेरठ के व्यापारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन व जी.जे.सी की एक अगस्त को होटल ग्रैंड ड्रीम रिजॉर्ट में होने वाला सेमिनार वर्क शॉप के आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। साथ ही आयोजन समिति ने शनिवार सुबह कार्यक्रम स्थल को देखा और वर्कशॉप के संदर्भ में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेमिनार वर्कशॉप को सफल बनाने हेतु चर्चा की। इस कार्यक्रम में सर्राफा व्यापारी व्यापार में आ रही विभिन्न समस्याओं के साथ ही यू.आई.डी लागू होने के बाद दिक्कतों को लेकर भी आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर संरक्षक रवि प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल, मंत्री राकेश जैन, संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, अशोक रस्तोगी, अमित अग्रवाल, दीपक रस्तोगी, सौरभ गर्ग, अनुराग अग्रवाल, अंकित सिंघल, विपिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment