सुबह के समय दिया घटना को अंजाम, एक दूसरे से लिपटे मिले शव।
मेरठ 15 जुलाई (CY न्यूज) थाना परीक्षितगढ़ के गांव दुर्वेशपुर में शुक्रवार की सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांच बच्चों के पिता ने प्रेमिका महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार कर जान दे दी। दोनों का शव एक दूसरे से लिपटा मिला। पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हैं। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि दोनों में पहले से संबंध था। महिला अब उससे दूरियां बना रही थी, इसी को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। ग्राम दरवेशपुर निवासी महिला शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे घर से खेत में गोबर डालने गई थी। इसी दौरान गांव का किरण पाल वहां पहुंच गया। पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद किरण ने महिला पर गोली चला दी। महिला बचकर भागी तो किरण ने पीछा किया। आगे जाकर महिला को रोकने के बाद गोली मार दी। इससे महिला जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। उसकी लाश के बगल में ही किरण पाल ने खुद को भी गोली मार ली और महिला की लाश के ऊपर ही गिर गया। सरेराह हुई वारदात से पूरे गांव में ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच संबंध थे। मगर अब महिला किरण पाल से पीछा छुड़ा रही थी। इसके विरोध में किरण पाल ने पहले उसे गोली मारी, फिर खुद जान दे दी। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।

No comments:
Post a Comment