CY न्यूज़

Tuesday, 5 July 2022

शालिनी अग्रवाल बनी जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष।

                   

मेरठ 04 (CY न्यूज) जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरी द्वारा शालिनी अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है सावित्री चौधरी ने कहा कि शालिनी अग्रवाल ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के मेरठ जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए सामाजिक गतिविधियों, में हमेशा आगे रहते हुए महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है तथा जनसंख्या समाधान फाउंडेशन को एक नई दिशा दी है। शालिनी अग्रवाल ने अपने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सावित्री चौधरी को धन्यवाद दिया। और कहा कि वह आगे भी फाउंडेशन द्वारा चलाए गए जनसंख्या नियंत्रण कानून के अभियान से जुड़कर इस विकराल समस्या के समाधान के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने में अपनी क्षेत्रीय सांसद और विधायक से संपर्क करके उनसे सहयोग लेने का, सहयोग करने का एवं अपनी टीम को और ज्यादा मजबूत करने का वादा किया। उनके मनोनयन पर सोनल बिश्नोई, अनीता गुप्ता, नेहा गोयल, विमलेश शर्मा, गुंजन गर्ग, राधा सिंघल, पायल गुप्ता, सुरभि अग्रवाल, मंजू गुप्ता, पूजा गुप्ता, रेनू सिंघल, निशा गुप्ता आदि ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी।

No comments:

Post a Comment