Monday, 25 July 2022

नीरज चोपड़ा की उपलब्धि से देश में जश्न।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई।

नई दिल्ली (एजेंसी) 24 जुलाई (CY न्यूज) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत पूरे देश ने बधाई दी है। चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में चैंपियनशिप की भालाफेंक स्पर्धा के फाइनल में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। इससे पहले भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप में एकमात्र पदक 2003 में पेरिस में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में कांस्य जीता था। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया-'हमारे सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक नीरज चोपड़ा की महान उपलब्धि उपलब्धि। विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई।' उल्लेखनीय है कि चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं। उन्हें विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर ट्विटर पर जमकर बधाई दी जा रही है। नीरज को बधाई देने वालों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर और हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज प्रमुख हैं। नीरज के रजत पदक जीतने पर पानीपत में उनके आवास पर जश्न मनाया जा रहा है।

सी.एम योगी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई:

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने की बधाई दी है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें आप पर गर्व है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद!

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...